Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आम आदमी पार्टी ने नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप:मऊ में धीमी गति और घटिया काम पर आंदोलन की चेतावनी

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने नाला और सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्टी ने निर्माण कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि नाला एवं सड़क निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसमें नाले की ढलाई में निर्धारित मानकों के अनुसार सरिया का प्रयोग नहीं किया गया है। सिंह ने कहा कि नाले की खुदाई मकानों की नींव से सटाकर की गई है, जिसके कारण जलभराव से कई घरों में धंसाव हो गया है। इससे कई परिवारों की गाड़ियां घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं, और आम नागरिक भय तथा असुविधा का सामना कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे जनता की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके नुकसान की भरपाई कौन करेगा? उन्होंने यह भी कहा कि जब शीर्ष पदों पर बैठे लोग स्थानीय नगरपालिका की व्यवस्थाओं को सुधारने में असफल हैं, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक है। पार्टी ने संबंधित विभागों से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही, प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस अवसर पर अवधेश मौर्या, संजय राजभर, आशीष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग का समर्थन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑक्सीजन मास्क निकलने से नवजात शिशु की मौत:झांसी में पिता बोले- अस्पतापल की लापरवाही से जान गई, शादी के 8 साल बाद हुआ था
    Next Article
    मथुरा में आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत:2 युवकों की मौत, 2 घायल; ढाबे से लौटते वक्त हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment