Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बिजली लाइन से आग, 10 बीघा गन्ना खाक:4 किसानों का लाखों का नुकसान, जेई ने मानी तारों में खामी; मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवन्तपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक लगी आग से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली लाइन में स्पार्क के निकली चिंगारी से लगी इस आग की चपेट में आकर लगभग 10 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोपहर के समय गांव के पास से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी पास की गन्ने की फसल में जा गिरी। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई खेतों तक फैल गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस हादसे में रामसागर की करीब 3 बीघा, महेश की लगभग 6 बीघा, राममनोरथ की 2 बीघा तथा सुशीला देवी की करीब 2 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। कुल मिलाकर किसानों को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दी गई। इस संबंध में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं, जिसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। जेई ने आश्वासन दिया कि होली पर्व के बाद गांव में झूलते और नीचे लटके बिजली के तारों को ठीक कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं, पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद से किसान बेहद मायूस हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद को लेकर नव-निर्मित शिव मंदिर तोड़े:विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद विवाद, महिलाओं पर केस दर्ज
    Next Article
    मथुरा में भाजपा का होली मिलन समारोह:ब्रज के फाग गीतों पर झूमे कार्यकर्ता, श्रीकांत शर्मा ने भी गाया होली का रसिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment