Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में भाजपा नेता पर हमला:घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग, 3 घायल; 40 पर केस दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र के नंदगांव में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पांच नामजद सहित 40 से ज्यादा अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और अवैध हथियारों से हमला बोला। हमलावरों ने भाजपा नेता और उनके परिवार को निशाना बनाया। इस हमले में भाजपा नेता के दो भतीजों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि नंदगांव निवासी दान बिहारी चौधरी के भतीजे श्याम का गांव के ही हिस्ट्रीशीटर जीतू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मामला तूल पकड़ गया। जानकारी मिलने पर कोसी में रह रहे दान बिहारी चौधरी अपने पुस्तैनी घर नंदगांव पहुंचे, ताकि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जा सके। आरोप है कि दान बिहारी के गांव पहुंचते ही 40 से ज्यादा लोग एकत्र हो गए और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग कर फैलाई दहशत भाजपा नेता और 2022 में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके दानबिहारी चौधरी पर जीतू,उदल ,भगीरथ ,राजवीर सहित 40 से ज्यादा लोगों ने हमला बोल दिया। दानबिहारी चौधरी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने मौके पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। नंदगांव के दिवाका थोक पर हुई इस वारदात के बाद अफरा तफरी मच गयी। महिला और बच्चों से की मारपीट बेख़ौफ़ हमलावरों ने दानबिहारी चौधरी के घर वालों को नहीं बक्शा। आरोपियों ने दानबिहारी के भतीजे श्याम उनकी पत्नी स्वदेश और कुलदीप को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने घर के बहार खड़ी भाजपा नेता की गाड़ियों पर कुल्हाड़ी से वार किये। जिसकी बजह से उनकी किया सेल्टोस,थार और स्विफ्ट गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल भाजपा नेता पर घर में घुसकर हुए हमले को लेकर बरसाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। भाजपा नेता दानबिहारी चौधरी ने बताया कि वह कोसी से नंदगांव स्थित घर पर आये तभी नामजद हमलवारों सहित अज्ञात लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई है। इस मामले में थाना जाकर तहरीर दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर नो व्हीकल जोन:आज रात 12 बजे से लागू होगा, 17 स्थानों पर पार्किंग की सुविधा
    Next Article
    झांसी में अश्लील वीडियो भेजकर NRI से 25 लाख मांगे:लैपटॉप हैक करके डाटा चुराया, थाईलैंड की सिम से कॉल लगाता था, एक अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment