Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बहन के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या:स्टेटस लगाया- बंदा मारकर आया; लड़की फंदे पर लटकी

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा में नाबालिग बहन के अफेयर से नाराज भाई ने बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप स्टेटस पर एक फोटो और रील लगाया। तस्वीर में उसके दोनों हाथों में तमंचा दिख रहा है। जबकि रील में बेखौफ नजर आ रहा है। गाने की लाइन है- जट बंदा मारकर आया है, ना उसे पता चला, ना तेरा पता चलेगा। भाई का स्टेटस देखकर बहन को घटना का पता चला। वह घर में फंदा लगाकर लटक गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिस लड़के की हत्या हुई है, उसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़की के भाई और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों गांव से फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अर्जुन (30) ट्रक ड्राइवर था। उसका गांव की ही 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से अफेयर था। दोनों इंस्टाग्राम पर बात करते थे। इसकी जानकारी लड़की के भाई को हुई तो गुस्सा हो गया। लड़की के भाई और उसके एक दोस्त ने मंगलवार को अर्जुन को मिलने के लिए बुलाया। गांव में ही घर से कुछ दूरी पर उनकी मुलाकात हुई। भाई ने अर्जुन को अपनी बहन से दूर रहने की हिदायत दी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। भाई ने अर्जुन के सीने में गोली मार दी। अर्जुन घायल हालत में भागने लगा। लड़की के भाई ने दूसरी गोली उसकी पीठ पर मारी। अर्जुन गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अर्जुन को गोली मारने के बाद आरोपी युवक जब घर पहुंचा तो उसकी बहन फंदे से लटकी मिली। उसने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया। उसे तत्काल फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। मां बोली- मेरी बेटी को परेशान कर रहा था जिला अस्पताल पहुंची लड़की की मां ने बताया कि अर्जुन पिछले 4 दिन से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। 9वीं में पढ़ने वाली बेटी उसी दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को वह अपनी बेटी के साथ खेत से आ रही थी, इसी दौरान अर्जुन बाइक से आया और छेड़खानी करने लगा। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने घर में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कई थानों की फोर्स पहुंची वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ मांट संदीप सिंह, थाना नौहझील सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अर्जुन और लड़की को इलाज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। जबकि लड़की को आगरा रेफर किया गया। सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया यह अफेयर का मामला लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। लड़की के भाई और उसके दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… 12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी यूपी के बस्ती में सिरफिरे ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे ने कुछ महीने पहले बहला-फुसलाकर छात्रा से संबंध बनाए थे। अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। परिजनों ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप की FIR कराई थी। तब से वो फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में किसान नेता का जंगल में जला शव मिला:पति ने युवक पर हत्या कर शव जलाने का लगाया आरोप, 14 दिन से थी लापता
    Next Article
    वाराणसी जिला अस्पताल में डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते मरीज की तड़पकर मौत:ट्यूबरक्लोसिस पीड़िता नर्स से गिड़गिड़ाई, परिजनों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment