Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बहन की हत्या करके लाश दफनाई:हिंदू युवक से लव-मैरिज करने से नाराज था, 4 महीने पहले की थी शादी

    16 hours ago

    1

    0

    मथुरा में दूसरे धर्म के युवक से लव मैरिज करने पर भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को दफना दिया। पति ने राजस्थान से पत्नी को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। 15 दिन तक काफी कोशिश के बाद भी जब उससे सम्पर्क नहीं हो पाया तो उसने पत्नी के घरवालों से फोन करके उसके बारे में पूछा। पहले तो वे टालमटोल करते रहे फिर फोन उठाना बंद कर दिया। उसे अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद उसने पत्नी के अपहरण किए जाने की सूचना राजस्थान के झुंझुनू थाने की पुलिस को दी। राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच के लिए मथुरा पुलिस के पास 23 अक्टूबर को मेल भेज दिया। उसके बाद मथुरा के थाना गोविंद नगर पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने पहले युवती के घरवालों से पूछताछ की। वे गोलमोल जवाब देते रहे। पहले कहा कि वे नहीं जानते हैं लड़की कहां हैं। लेकिन बाद में भाई ने बताया की करंट लगने से बहन की मौत हो गई है। 24 अक्टूबर की रात को ही शक के आधार पर पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो एक ही बात कहता रहा कि करंट लगने से बहन की मौत हुई है लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो बताया कि उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया है। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्रिस्तान से युवती का शव निकलवाया गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मां और मौसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दो साल तक दिल्ली में साथ काम करने के बाद हुआ था प्यार पुलिस के अनुसार- मथुरा के बद्रीनगर नई बस्ती की रहने वाली नाजिया उर्फ जन्नत दिल्ली में एक स्पोर्ट्स के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव पचेरीकलां के रहने वाले रविंद्र से हुई थी। दोनों में बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। दोस्ती फिर अफेयर में बदल गई। दोनों में दो साल तक अफेयर चला। दोनों ने अपने परिजन को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो रविंद्र के घरवाले तो मान गए लेकिन नाजिया के परिजन शादी की बात पर तैयार नहीं हुए। 4 महीने पहले की शादी नाजिया के परिजन जब इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए तो वह 4 महीने पहले घर छोड़ कर चली गई। उसके बाद उसने रविन्द्र से शादी कर ली। 3 महीने तक नाजिया के परिजन उससे रिश्ता तोड़ने के लिए कहते रहे लेकिन नाजिया नहीं मानी। इसके बाद परिजनों ने रिश्ता कबूल होने का दिखावा किया। 25 सितंबर को नाजिया की मां और मौसी किसी तरह बातों में फंसाकर उसे मथुरा ले आईं। यहां कुछ दिन रहने के बाद जब नाजिया ने वापस जाने के लिए कहा तो परिजन विरोध करने लगे। 15 दिन बाद भी नाजिया वापस नहीं लौटी तो पति को शक हुआ नाजिया के मायके जाने के 15 दिन बाद तक जब वापस नहीं लौटी तो पति को शक हुआ। उसके बाद उसने नाजिया के परिजनों को फोन किया। पहले तो वह टालमटोल करते रहे। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद रविन्द्र को अनहोनी की आशंका होने लगी। रविन्द्र ने पत्नी के अपहरण किए जाने की राजस्थान के FIR झुंझनू में कराई। राजस्थान पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच के लिए मथुरा पुलिस के पास 23 अक्टूबर को मेल भेज दी। पुलिस ने भाई से की पूछताछ थाना गोविंद नगर पुलिस को जांच सौंपी गई। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो वे गोलमोल जवाब देते रहे। पुलिस ने शक के आधार पर लड़की के भाई अकरम को शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उससे मौत की मौत कैसे हुई इसके बारे में पूछा। पहले तो उसने बताया कि करंट लगने से उसकी बहन की मौत हुई है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने बताया कि उसने बहन की की गला दबाकर हत्या की है हत्या के बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर निकलवाया शव उसके बाद पुलिस ने अकरम को गिरफ्तार कर लिया मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के आदेश पर कब्रिस्तान की खोदाई कराई गई। नाजिया का शव निकलवाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाई अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। एसपी बोले- जांच रिपोर्ट का इंतजार एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती की लाश को कब्रिस्तान से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच चल रही है। जब तक इंवेस्टीगेशन चल रही है। इस बारे में कुछ भी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। यह खबर भी पढ़ेंः- कौशांबी में सोफे पर सो रही मासूम की जलकर मौत, बचाने में चाचा भी झुलसे, कमरे में लगी आग से जला सामान कौशांबी में सोफे पर सो रही तीन महीने की मासूम की आग में जलकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने की कोशिश में उसके चाचा भी झुलस गए। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मुख्यालय से 28 किमी दूर चरवा थाना क्षेत्र के बेरुवा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय सिंह बोले- भाजपा ने 13 लाख वोटर बढ़ाए:मुस्लिमों के नाम काटे; आगरा में MLC चुनाव की वोटिंग में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
    Next Article
    होटल में अचानक गिरी बैंक मैनेजर की पत्नी, CCTV:सिर पर चोट लगने से मौत, झांसी में 4 महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment