Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में BPT छात्र को बांके से काटा:लाश जंगल की जर्जर कोठरी में फेंकी, इंस्टाग्राम पर मैसेज के बाद घर से निकला था

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में संस्कृति यूनिवर्सिटी के BPT अंतिम वर्ष के छात्र की खून से लथपथ लाश जंगल में एक कोठरी में मिली। पास ही बांका पड़ा था। छात्र मंगलवार दोपहर इंस्टाग्राम पर मैसेज आने के बाद घर से निकला था। बुधवार दोपहर उसकी बाइक जंगल में मिली और कुछ ही दूरी पर एक जर्जर कोठरी में शव पड़ा था। घटना जैंत थाना क्षेत्र के धौरेरा के जंगल की है। युवक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव के रहने वाले 21 साल के विपिन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, विपिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद छाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाइक से 50 मीटर की दूरी पर मिला शव बुधवार दोपहर सूचना मिली कि धौरेरा के जंगल में एक स्प्लेंडर बाइक लावारिस खड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो बाइक विपिन की निकली। इसके बाद आसपास तलाश की गई तो करीब 50 मीटर दूर एक टूटी-फूटी कोठरी में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर जैंत थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव के पास एक बांका मिला है। आशंका है कि इसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। वहीं, कोठरी से कुछ दूरी पर शराब और बीयर की बोतलें भी पड़ी मिलीं। इससे पुलिस को शक है कि आरोपी पहले वहां बैठे थे और फिर वारदात को अंजाम दिया। किसी से रंजिश नहीं, हर एंगल से जांच सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक के चाचा नेत्रपाल ने बताया कि विपिन की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आखिर उसे किसने और क्यों बुलाया, फिर उसकी हत्या क्यों की गई, इसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वार्डों में समस्याओं के लिए जिम्मेदार होंगे नोडल अधिकारी:आगरा नगर आयुक्त ने दिए पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर समाधान के निर्देश
    Next Article
    लापता ट्रक के ड्राइवर मोबाइल से मांगी गई फिरौती:खाते से निकले 23 हजार रुपए, मैनपुरी में परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment