Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्डों में समस्याओं के लिए जिम्मेदार होंगे नोडल अधिकारी:आगरा नगर आयुक्त ने दिए पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर समाधान के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में बारिश के मौसम में शहरवासियों को जलभराव, गंदगी, लाइट और सड़कों पर गड्ढों जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रत्येक 10 वार्ड पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये क्षेत्रीय पार्षद के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके बाद भी किसी वार्ड में कोई समस्या मिलती है तो इसके लिए सीधे नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में दिए निर्देश बैठक में नगर आयुक्त ने कहा, नगर निगम द्वारा प्रत्येक 10 वार्डों पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और संबंधित क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पार्षद स्थानीय समस्याओं से सबसे अधिक परिचित होते हैं, इसलिए उनके सुझावों और सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी कार्य के निष्पादन में कोई अधीनस्थ कर्मचारी या अधिकारी अनावश्यक बाधा उत्पन्न करता है अथवा लापरवाही बरतता है तो इसकी जानकारी तत्काल उन्हें दी जाए। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। आवंटित वार्डों का करना होगा निरीक्षण नगर आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी समय-समय पर अपने आवंटित वार्डों का स्थलीय निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों का फीडबैक लें, ताकि वास्तविक स्थिति के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर समाधान की पुष्टि भी की जाए। जिन वार्डों में समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं होगा, उसके लिए संबंधित नोडल अधिकारी सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे। उन्होंने कहा, बारिश के मौसम में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा, बारिश के मौसम में नागरिकों को राहत देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने वार्डों का नियमित निरीक्षण करें, क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराएं और नागरिकों से लगातार फीडबैक लेते रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट:125 होटल-ढाबों का निरीक्षण, 81 खाद्य नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    मथुरा में BPT छात्र को बांके से काटा:लाश जंगल की जर्जर कोठरी में फेंकी, इंस्टाग्राम पर मैसेज के बाद घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment