Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बारिश -ओले से 34 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद:कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक, सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा में बारिश और ओला वृष्टि से बर्बाद हुई फसल का जल्द से जल्द मुआवजा देने के लिए चल रही प्रक्रिया की समीक्षा के लिए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में एक मीटिंग की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मीटिंग में मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र,किसान और बर्बाद फसल के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को शुरू किया जाए जिससे प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। कृषि अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा में आई तेज़ आंधी, बारिश एवं अतिवृष्टि,ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान एवं मुआवजे के संबंध में बारी-बारी से सभी ब्लॉक एवं तहसीलों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को तहसीलवार नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिसमें उप निदेशक कृषि वसंत कुमार दुबे को तहसील छाता व गोवर्धन, भूमि संरक्षण अधिकारी- उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोनू मंगल को तहसील मथुरा व महावन तथा जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार को तहसील मांट का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वर्ष 2025 में बाढ़,अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के सापेक्ष प्रभावित कृषकों को सहायता राहत (राजस्व एवं आपदा) वितरण की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में मथुरा के 18642 किसानों की प्रभावित 7529.87 हेक्टेयर क्षेत्रफल को रुपए 12,85,96,405 कि सहायता धनराशि का वितरण किया गया था। 898 में से 529 गांव प्रभावित जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मार्च और अप्रैल में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से प्रभावित फसल सर्वे की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया। DM ने मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को बताया कि मथुरा में 898 राजस्व ग्राम है, जिसमें से 529 ग्राम प्रभावित हुए है। जिसमें मथुरा तहसील के 170, छाता के 131, मांट के 65, महावन के 74 तथा गोवर्धन के 89 ग्राम है। मथुरा में अभी तक 258 ग्रामों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जिसमें मथुरा के 44, छाता के 67, मांट के 40, महावन के 45 तथा गोवर्धन के 62 कुल 258 गांव है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य शेष गांव का सर्वे किया जा रहा है, जिसे आगामी 2 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मथुरा का 34420.67 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है तथा 61967 किसान प्रभावित हुए है। सर्वे में नहीं बरती जाए लापरवाही मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण कार्य शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। ताकि उन्हें समय से मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और किसी भी परिस्थिति में किसानों को आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री ने जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं बीमा कंपनी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसानों को हर संभव दी जाए सहायता मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रभावित फसलों हेतु लगभग रुपए 17000 प्रति हेक्टेयर प्रदान किया जाता है तथा बीमा कंपनी द्वारा लगभग रुपए 79900 प्रति हेक्टेयर प्रदान किया जाता है। मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लें तथा किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RTE में चयनित बच्चों को नहीं मिल रहा एडमिशन:वाराणसी में DM बोले- बहानेबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    स्कूलों की मनमानी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगेगा:लखनऊ डीएम का आदेश- 5 साल तक यूनिफॉर्म और बुक पब्लिकेशन न बदलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment