Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट:आपत्तिजनक हालत में 4 लड़के और 5 लड़कियां मिलीं, बेसमेंट में बना रखे थे कमरे

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबे पर चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दोताना स्थित ढाबे पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की गई छापेमारी में पुलिस ने 5 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। CO भूषण वर्मा ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने ढाबे पर छापा मारा, अफरा-तफरी मची पुलिस को काफी समय से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों द्वारा भी इस संबंध में कई बार मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की निगरानी शुरू की और एक विशेष टीम गठित कर गुप्त रूप से जानकारी एकत्रित की जाने लगी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छाता के दोताना स्थित ढाबे पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से दोपहर को ढाबे पर अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही ढाबा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बेसमेंट में चल रहा था पूरा नेटवर्क तलाशी के दौरान पुलिस को ढाबे के बेसमेंट में बने कमरों में कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस के अनुसार, इन कमरों को विशेष रूप से इस अवैध गतिविधि के लिए तैयार किया गया था। मौके से क्यूआर कोड, मोबाइल फोन और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। जिससे इस पूरे रैकेट के संगठित रूप से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी छापेमारी के दौरान कई लोगों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया। कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 5 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इलाके में मचा हड़कंप, बढ़ी सतर्कता इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित अन्य ढाबा संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कूड़े के पटाखे से दो बच्चे झुलसे:ज्वलनशील पाउडर जलाने से हुआ धमाका, उर्सुला रेफर
    Next Article
    खेत में आग बुझाते हुए किसान की मौत:अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment