Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में फाग महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन:श्री श्याम लाडला परिवार संस्था की तरफ से कार्यक्रम आयोजित, हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में श्री श्याम लाडला परिवार संस्था ने अपना एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर शनिवार को शहर में श्याम फाग महोत्सव और श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्रवाटिका, मसानी बाईपास लिंक रोड स्थित परिसर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के विधि-विधान से अभिषेक पूजन के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद रात्रि 8 बजे से श्याम संकीर्तन शुरू हुआ, जो देर रात करीब 2 बजे तक चला। इस दौरान बाबा श्याम का एक आकर्षक दरबार सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संस्था के महंत पंडित भवानी गिरी ने बताया कि संस्था के एक वर्ष पूरे होने पर श्याम भक्तों के लिए फाग महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाग और भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भजन संध्या में दिल्ली से प्रसिद्ध भजन गायिका भावना स्वरांजली ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। गाजियाबाद से सिद्धांत राज और आगरा से अंकित लवानिया सहित अन्य भजन गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस महोत्सव में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचे और बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रियंक मल्होत्रा, अंकुर गोयल, शिवम गर्ग, अंशुल गोयल, लवकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, शुभम पिपलिया, मनोज अग्रवाल (धूपबत्ती वाले) और उमेश भदौरिया सहित कई श्याम भक्त मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरेंद्र कुशवाहा बने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष:राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता ने लखनऊ में की नियुक्ति की घोषणा
    Next Article
    अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह:पुलिस ने एक सप्ताह में की बड़ी कार्रवाई, 37 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment