Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का आईटीसी घोटाला:राज्य कर विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में राज्य कर विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान फर्जी फर्म बनाकर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए आईटीसी पास कर रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई रावल गेट, दाऊजी रोड क्षेत्र में की। राज्य कर अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम और जमुनापार पुलिस ने मिलकर इसे अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेश (निवासी मोहल्ला हरिनगर, कृष्णा नगर कोतवाली, मूल निवासी ग्राम नोगाँय, सादाबाद, हाथरस), करन (निवासी धुलियागंज, आगरा फोर्ट कोतवाली), देव (निवासी मार गोपाल सागर, पिनाहट, चित्राहट पूर्वी कमिश्नरेट आगरा) और प्रशांत (निवासी दत्तिया, गोवर्धन रोड हाईवे, मूल निवासी नगला बूढ़ी, न्यू आगरा) के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से कूट रचित प्रपत्रों के माध्यम से फर्जी फर्म संचालित कर रहे थे। वे कागजी कंपनियां बनाकर फर्जी बिलिंग के जरिए आईटीसी पास कर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 चेकबुक, 41 एटीएम कार्ड, सात पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, आठ मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, तीन रेंट एग्रीमेंट, 14 चाबियों का गुच्छा और विभिन्न फर्मों की आठ मुहरें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी और फर्जी आईटीसी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षा देने पहुंचा छात्र गेट पर गिरा:सिद्धार्थनगर में इकलौते बेटे की मौत, अंतिम संस्कार हुआ
    Next Article
    शहीद मंगल पांडे महिला कॉलेज में खेल समारोह:मशाल के साथ शुभारंभ, दो दिन तक होंगी कई प्रतियोगिताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment