Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में जीआरपी ने लापता किशोरी को बरामद किया:परिजनों से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा जीआरपी पुलिस ने हमीरपुर जिले की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह लड़की अपने घर से नाराज होकर लगभग 350 किलोमीटर दूर मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी, जहां वह लावारिस हालत में घूमती मिली। जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन की पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक किशोरी पर पड़ी जो अकेली और संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। शक होने पर एक महिला पुलिसकर्मी उसे महिला हेल्प डेस्क पर लाई और उससे सांत्वनापूर्वक पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपने घरवालों से नाराज होकर मथुरा घूमने आ गई थी। उसने यह भी बताया कि उसके पास अब कोई पैसा नहीं बचा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका के पिता से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। सूचना मिलने पर बालिका के पिता और भाई थाना पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी मथुरा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर कालेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, अकाल मौत से मिलती है मुक्ति
    Next Article
    कन्नौज के गौरीशंकर मन्दिर का 10 कुंतल फूलों से श्रृंगार:श्रृंगार से पहले हल्दी का लेप लगाने की परंपरा निभाई, दर्शन को पहुंची भक्तों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment