Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में किसान के बेटे ने 12वीं में किया टॉप:कहा- टाइम टेबल बनाकर पढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र का गांव देवसेरस जिसे मिनी जामताड़ा के नाम से जाना जाता है। यह गांव पिछले कुछ सालों से साइबर अपराधियों के कारनामों से चर्चा में रहा है। साइबर अपराध के मामलों के चलते लोग इसे “मिनी जामताड़ा” तक कहने लगे हैं। लेकिन इस गांव से एक अच्छी खबर आई। यहां के रहने वाले युवक ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में 12th में जिला टॉप किया। अरवीन खान के जिला टॉप करने कि जानकारी मिलते ही परिवार ही नहीं गांव में भी खुशी का माहौल छा गया। किसान पिता ने दी बच्चों को शिक्षा PCM स्ट्रीम से 12Th करने वाले अरवीन खान के पिता रत्ती खान किसान हैं। रत्ती खान ने अपने पांचों बेटों को अच्छी शिक्षा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। रत्ती खान के सबसे बड़े बेटे इरफान लाइब्रेरी चलाते हैं। दूसरे नंबर के बेटा अब्बाज खान नौ सेना में हैं,तीसरा बेटा आजमान हरियाणा में टीचर हैं। चौथा बेटा अरबाज खान JNU से ग्रेजुएशन कर रहा है। रत्ती खान ने सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने पांचों बेटों को शिक्षा की ओर अग्रसर किया। जहां एक ओर गांव के कुछ लोग गलत रास्तों पर चले गए, वहीं रत्ती खान ने अपने परिवार को उन सब से दूर रखा। उन्होंने अपने बच्चों को सिखाया कि मेहनत और ईमानदारी ही जीवन में आगे बढ़ने का सही मार्ग है। परिवार और टीचरों ने बढ़ाया हौसला अरवीन खान बताते हैं उनका परिवार शुरू से शिक्षा से जुड़ा रहा।गांव का माहौल जिस तरह से बिगड़ा साइबर अपराध के लिए गांव बदनाम था,इसके बीच उनके परिवार ने गलत रास्ते को न चुनकर शिक्षा का रास्ता चुना। अरवीन खान अपनी सफलता का श्रेय परिवार और टीचर को देते हैं। अरवीन बताते हैं कि उनके भाइयों ने हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। पिता ने कहा पढ़ लिखकर देश के लिए कुछ करो। पुलिस की दविश से थर्राता है गांव जामताड़ा देशभर में साइबर ठगी के लिए कुख्यात माना जाता है। दिसंबर 2025 में पुलिस द्वारा यहां एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद यह गांव और भी सुर्खियों में आ गया था। यहां पुलिस साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए दविश देती रहती है। ऐसे में रत्ती खान ने परिवार को अच्छे संस्कार दिए। जिसका नतीजा अब उनके सामने सुखद परिणाम के रूप में मिल रहा है। बचपन से ही पढ़ाई में तेज है अरवीन अरविंन खान बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नोबल नेशनल एकेडमी मंडौरा से प्राप्त की, जहां उन्होंने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था। उनकी इस निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम आज सबके सामने है। रत्ती खान के अन्य बेटे भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता की राह पर हैं, जो इस परिवार की सोच और संस्कारों को दर्शाता है। अरविंन खान की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों और मार्ग सही हो, तो मंजिल जरूर मिलती है। वही इस सफलता से खुश होकर गांव के प्रधान इस्लाम खान, मौलाना मोहम्मद इब्राहिम जामा मज्जिद के इमाम , आकिब खान शिक्षक , आमिर खान पूरन सिंह, सद्दाम खान भगवान सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश प्रधान ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बोर्ड परीक्षा के टॉपर की कहानी:पिता ने हाईस्कूल नहीं की पास,बेटी ने जिला टॉप किया, डिफेंस में जाना चाहती हैं
    Next Article
    दीपिका पादुकोण को हिट फिल्म के बाद भी ताने मिले:बोलने के तरीके का मजाक उड़ाया, डिप्रेशन का शिकार हुईं; नेटवर्थ ₹500 करोड़ से ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment