Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में खड़ी कार में लगी आग:पेट्रोल पंप के सामने धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    12 hours ago

    2

    0

    मथुरा में मंगलवार शाम जयगुरुदेव पेट्रोल पंप के सामने खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क किनारे खड़ी कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी। दमकल ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट की आशंका आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना पर चिंता जताई और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की। वहीं हाईवे थाना पुलिस ने फोन पर बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:मांगलिक कार्यक्रम में जाते समय हादसा, डंपर चालक वाहन छोड़ फरार
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अरेस्ट:सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment