Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर में लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी:मुजफ्फरनगर में व्यवस्थापक को धक्का देकर भागा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित प्रसिद्ध भैरव मंदिर में गुरुवार शाम एक चोर ने दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। आरोपी ने मंदिर परिसर में घुसकर लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी रकम निकाल ली। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। वारदात के दौरान मंदिर व्यवस्थापक सतीश छावड़े भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की और पीछा किया। हालांकि आरोपी हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा। व्यवस्थापक ने आशंका जताई कि आरोपी के पास कोई हथियार हो सकता था, इसके बावजूद उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया। घटना गुरुवार अपराह्न करीब 4 बजे की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना मिलने पर मीरापुर पुलिस मंदिर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। व्यवस्थापक के बाजार जाने के दौरान मंदिर में घुसा आरोपी मंदिर व्यवस्थापक सतीश छावड़े के मुताबिक, वह किसी काम से बाजार गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। CCTV फुटेज में वह मंदिर के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से दानपात्र तोड़ा और उसमें रखी नकदी निकाल ली। नकदी निकालने के बाद आरोपी मंदिर के पीछे की ओर जाता दिखाई दिया। इसी दौरान सतीश छावड़े वहां पहुंच गए। आरोपी की गतिविधियां देखकर उन्हें शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की। सतीश छावड़े ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका थी कि आरोपी के पास कोई हथियार हो सकता है और उसे पकड़ने के प्रयास में किसी तरह की अनहोनी हो सकती है। व्यवस्थापक ने बताया कि आरोपी के फरार होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। दानपात्र में कितनी रकम थी, अभी पता नहीं मंदिर व्यवस्थापक के अनुसार, दानपात्र को काफी समय से खोला नहीं गया था। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और इच्छा के अनुसार इसमें रुपये डालते रहते हैं। ऐसे में चोरी के समय दानपात्र में कुल कितनी रकम थी, इसका सही आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। दानपात्र खोले जाने के बाद ही उसमें मौजूद रकम और चोरी हुई नकदी की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी। CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मीरापुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज ली है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने का आरोप:फिरोजाबाद में महिला गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
    Next Article
    झांसी में हत्या करने वाले युवक को आजीवन कारावास:4 साल पहले कुल्हाड़ी से गला काट दिया था, 1.20 लाख रुपए जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment