Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:आंगन में टीन के नीचे लगी बल्ली से दुपट्टा बांधकर दी जान

    2 hours ago

    1

    0

    सुरीर के सुदामागढ़ी गांव में रविवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और सीओ मांट संदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक विवाहिता की पहचान सोनिया के रूप में हुई है। उसकी शादी 7 मई 2025 को सुदामागढ़ी निवासी कुलदीप से हुई थी। सोनिया की बहन की शादी भी इसी परिवार में संदीप से हुई थी। दोनों बहनें बल्देव थाना क्षेत्र के बल्टीकरी गांव निवासी सूरजपाल की बेटियां थीं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बड़ी बहन खेत की ओर चली गई और परिजन उसे वापस लाने गए। इसी दौरान सोनिया ने घर के आंगन में टीन के नीचे लगी बल्ली से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जब परिजन लौटे तो सोनिया फंदे से लटकी मिली। मृतका के पिता सूरजपाल ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सोनिया की ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या की है। सीओ मांट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इवेंट आर्गेनाइजर को लूटने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार:ग्राइंडर ऐप से दोस्ती कर लखनऊ मिलने बुलाया, बोट क्लब में चेन-पर्स लूटा
    Next Article
    कन्नौज में रोटावेटर में फंसकर युवक के हुए तीन टुकड़े:खेत की जुताई करते समय गिरा, परिजनों में चीख-पुकार मची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment