Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में रोटावेटर में फंसकर युवक के हुए तीन टुकड़े:खेत की जुताई करते समय गिरा, परिजनों में चीख-पुकार मची

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के एक गांव में खेत की जुताई करवा रहे युवक की रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शरीर रोटावेटर में फंसकर तीन टुकड़ों में बंट गया। जिसे बाद में खींच-खींच कर निकाला गया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर अमटिया गांव में रविवार शाम 5 बजे के करीब हुई। यहां के रहने वाले भंवर सिंह का 30 वर्षीय बेटा अवनीश यादव मक्का की बुवाई के लिए रविवार दोपहर बाद अपने खेत की जुताई करवा रहा था। उसके खेत में रुद्रपुर गांव निवासी सन्दीप टैक्टर चला रहा था। इस दौरान अवनीश ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर के ऊपर बैठ गया। जुताई करते वक्त झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाते हुए रोटावेटर में फंस गया। ट्रैक्टर चला रहा सन्दीप जब तक कुछ समझ पाता तब तक अवनीश के शरीर की हड्डियां टूट गईं और उसके शरीर के तीन टुकड़े होकर रोटावेटर में फंस गए। घटना को देखकर खेत में मौजूद लोगों के बीच हड़कम्प मच गया। शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही अवनीश के परिजन और पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अवनीश के शरीर के टुकड़े खींच कर बाहर निकलवाए। शव को कब्जे में लेकर एसआई हरे कृष्णा ने पंचनामा की कार्यवाही की। बताया गया कि भंवर सिंह यादव के पांच बेटों में अवनीश दूसरे नम्बर का था और वह अविवाहित था। तीन साल पहले बड़े बेटे की मौत बीमारी के चलते हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:आंगन में टीन के नीचे लगी बल्ली से दुपट्टा बांधकर दी जान
    Next Article
    अजय राय लखनऊ में हाउस अरेस्ट:पुलिस ने रोका तो भड़के, बोले- मेरे जाने से क्या बदल जाएगा; संविदाकर्मी की मौत पर शोक जताने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment