Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महिलाओं ने साधु को लाठी-डंडों से पीटा:लात-घूसे बरसाए; बोलीं- विधवा-निसंतान को फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता था

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में महिलाओं ने एक साधु की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद कमरे से खींचकर साधु को बाहर ले गईं। वहां लात-घूसों से पीटा। महिलाओं का कहना है कि बाबा विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाता था। आरोप है कि बाबा ने करीब 100 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। फिर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। बदनामी के डर से कई महिलाएं शिकायत नहीं कर पाईं। एक महिला ने साधु के खिलाफ राजस्थान में 7 महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए महिलाओं ने विहिप के कुछ पदाधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके तहत साधु को वृंदावन बुलाया। साधु तन्य बिहार के एक गेस्ट हाउस में रुका था। यह पता चलते ही रात में महिलाएं गेस्ट हाउस पहुंच गईं और उसकी पिटाई कर दी। घटना सोमवार रात की है, लेकिन वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने साधु को हिरासत में लिया है। महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है। देवी मंदिर में हुई थी पहली मुलाकात, शारीरिक शोषण का आरोप भोपाल की रहने वाली एक महिला ने 7 महीने पहले राजस्थान पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया- मेरी मुलाकात सवाई माधोपुर में रहने वाले साधु हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा (50) से चित्तौड़गढ़ के एक देवी मंदिर में हुई थी। मुलाकात के बाद साधु ने मुझसे संपर्क बढ़ाया और अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मैंने इसका विरोध किया, तो मेरे साथ मारपीट की। मैंने इस मामले की शिकायत चित्तौड़गढ़ थाने में की थी। शिकायत के बाद साधु वहां से भाग गया था। बाद में मुझे पता चला कि साधु कई अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह संपर्क बनाता था। फिर अपने झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाता था। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया महिला ने बताया कि साधु संबंध बनाने के साथ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कई महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर पाती थीं। जब उसकी हरकतें बढ़ने लगीं, तो महिलाओं के साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आने लगीं। फेसबुक के जरिए भी महिलाओं से संपर्क का आरोप एक अन्य पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी आरोपी साधु से पहचान हुई थी। साधु अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह खासतौर पर निसंतान और विधवा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की थी। उसने उसके बाल पकड़कर खींचे थे। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश करने पर वह लगातार जगह बदलता रहा। वृंदावन बुलाया, फिर गेस्ट हाउस के कमरे में पीटा साधु हिम्मत गिरी को पकड़ने के लिए कुछ महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद के कुछ पदाधिकारियों से संपर्क किया। विहिप के मथुरा महानगर गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मण सिंह ने बताया- महिलाओं और हमारे कार्यकर्ताओं ने मिलकर साधु को पकड़ने की योजना बनाई। उससे संपर्क कर उसे वृंदावन बुलाया। साधु चैतन्य बिहार स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचा। यह पता चलते ही पीड़ित महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। किसी ने साधु के बाल पकड़े, तो किसी ने चप्पल से पीटा। कुछ महिलाओं ने लाठी-डंडों से भी उसे पीटा। इसके बाद उसे खींचकर गेस्ट हाउस के बाहर लाया गया। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साधु हिम्मत गिरी को वृंदावन कोतवाली ले गई। वृंदावन कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह ने बताया- एक महिला ने शिकायत दी है। इसके अनुसार आरोपी राजस्थान का रहने वाला है, जबकि पीड़िता मध्यप्रदेश की है। घटना राजस्थान में होने की बात कही गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए उसे वृंदावन बुलाया गया था। महिला की शिकायत और मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली, पत्नी लाल जोड़े में जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे पर लटका था सिद्धार्थनगर में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पत्नी की लाश लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थी, जबकि पति का शव लटका हुआ मिला। पुलिस को शक है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या करके खुद जान दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के लखनऊ-उन्नाव में तेज बारिश:गोंडा में 500 बीघा जमीन नदी में समाई, यूपी के 41 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
    Next Article
    यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर:सपा के खिलाफ माफिया वाले पुराने मुद्दे फिर सामने आए; क्या होगा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment