Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर विहिप की आपत्ति:बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महानगर अध्यक्ष गोकुलेश गौतम एडवोकेट के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रमजान शुरू होते ही शहर की विभिन्न मस्जिदों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान प्रसारित की जा रही है। विहिप ने बताया कि इससे आम नागरिकों और विशेषकर विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिससे छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और शासन के आदेशों के बावजूद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिरों में न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। संगठन ने जनहित, समाज हित और धर्म हित को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विहिप पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर की 18 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस:प्रदूषण निगरानी प्रणाली न लगाने पर विद्युत कनेक्शन काटने की तैयारी
    Next Article
    जालौन में स्टेशन रोड पर बाइक स्टंट, VIDEO:युवकों ने एक पहिये पर दौड़ाई बाइक, राहगीरों की जान को खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment