Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर की 18 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस:प्रदूषण निगरानी प्रणाली न लगाने पर विद्युत कनेक्शन काटने की तैयारी

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले की 18 औद्योगिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी करने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उन इकाइयों को चिह्नित किया है जिन्होंने ऑनलाइन सतत निगरानी प्रणाली (ओसम) के यंत्र स्थापित नहीं किए हैं। इन इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा गया है और उन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। इन औद्योगिक इकाइयों में पेपर मिल, रोलिंग मिल, लोहा उद्योग और टेक्सटाइल उद्योग शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि इन 18 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं और विद्युत कनेक्शन काटने के लिए विद्युत विभाग से सहयोग मांगा गया है। ऑनलाइन निगरानी और जांच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की ऑनलाइन निगरानी के लिए ऑनलाइन सतत निगरानी प्रणाली (ओसम) लगाने के निर्देश दिए थे। इस प्रणाली के माध्यम से सीपीसीबी और संबंधित प्रबंधन सीधे वायु प्रदूषण की ऑनलाइन निगरानी और जांच कर सकते हैं। यह प्रणाली उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से भी जुड़ी रहेगी। इस प्रणाली के तहत चिमनियों पर कैमरे और अन्य संसाधन लगाए जाने हैं। सभी इकाइयों को 31 दिसंबर 2025 तक यह प्रणाली स्थापित करनी थी, लेकिन कुछ उद्योगों ने इस व्यवस्था को लागू करने में लापरवाही बरती है। 18 इकाइयों पर कार्रवाई शुरू कार्रवाई के दायरे में बेगराजपुर, रुड़की रोड और धंधेड़ा क्षेत्र की कई इकाइयां शामिल हैं। जिन 18 इकाइयों पर कार्रवाई शुरू की गई है, उनमें वहलना की बाहुबली स्टील, मित्तल कास्टिंग एंड इंजीनियरिंग; रुड़की रोड की तारा टेक्नो मशीन, उज्ज्वल कास्टिंग, सुमन इंजीनियरिंग एंड केमिकल; हुसैनपुर बोपाड़ा बेगराजपुर की एमआर मेटल वर्क्स आरके मेटल वर्क्स, प्रिंस मेटल एवं एलॉयल्स, श्री मेटल वर्क्स, ताज मेटल, पीएसआर मेटल बेगराजपुर; जेपीडी मेटल खांजापुर, बुढ़ाना रोड, तालिब मेटल, एमएसक्यू धंधेड़ा; जय माहेश्वरी एलॉयल्स पुरकाजी बाहर हदूद; एमएसए स्टील जड़ौदा; अंकुर फर्टिलाइजर बुढ़ाना रोड और एमएलआर फूड्स शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित:अजय मिश्रा अध्यक्ष, ओमप्रकाश मणि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए
    Next Article
    मथुरा में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर विहिप की आपत्ति:बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment