Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में स्टेशन रोड पर बाइक स्टंट, VIDEO:युवकों ने एक पहिये पर दौड़ाई बाइक, राहगीरों की जान को खतरा

    9 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई नगर में स्टेशन रोड पर बाइक सवार युवकों द्वारा स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाउन हॉल के पास बीच सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए युवकों ने रील बनाने के लिए करतब दिखाए। वीडियो में युवक खुले साइड स्टैंड के साथ बाइक को एक पहिये पर उठाकर चलाते हुए और ओवरस्पीड में स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। यह स्टंट न केवल स्टंट करने वाले युवकों के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। यह एक व्यस्त मार्ग है जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसी लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, स्टेशन रोड पर शाम के समय अक्सर कुछ युवक तेज आवाज में बाइक चलाते और स्टंट करते दिखाई देते हैं। हालांकि, अब तक इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकेगी और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर विहिप की आपत्ति:बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मकान बेचकर प्रेमी के साथ भागी महिला:पति ने कब्जाया, खरीददार को पीटा, पुलिस पर गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment