Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पाइप फैक्ट्री में लगी आग:3 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका आग पर काबू, पुलिस और दमकल की टीम कर रही प्रयास

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में नंदगांव रोड पर स्थित पाइप फैक्ट्री में गुरुवार की देर शाम भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में बने एक हॉल से धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया और वहां रखे पाइप धुं धुं कर जलने लगे। नंदगांव रोड़ पर स्थित है फैक्ट्री कोसी के नंदगांव रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आस्तिक पाइप उद्योग के नाम से एक फैक्ट्री है। इसके मालिक राजस्थान के कोटपुतली जिले के कल्याणपुर गांव निवासी हिम्मत सिंह हैं। आस्तिक पाइप उद्योग में गुरुवार की देर शाम 7 बजे अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। 2 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुआं पाइप फैक्ट्री में लगी आग इस कदर थी कि उससे निकलने वाला धुआं 2 किलोमीटर दूर से दिख रहा था। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 3 गाड़ियां पिछले 3 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप होने के कारण आग काबू नहीं हो पा रही। प्लास्टिक पाइपों में लगी आग के कारण तपिश भी बहुत तेज हैं। जिसकी बजह से दमकल कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना पाइप फैक्ट्री में आग लगने की बजह अभी साफ नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट से लगी। इस आग के कारण माना जा रहा है कि एक करोड से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल दमकल कर्मियों के लिए राहत की बात यह है कि इस आग में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना पर फैक्ट्री मालिक भी कोटपुतली से कोसी के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के बालाजी मंदिर पर दिनभर गूंजे जयकारे:हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन, सुंदरकांड- विशाल भंडारे में सैकड़ों लोग हुए शामिल
    Next Article
    यूजीसी एक्ट के लिए समता अधिकार अभियान तेज:प्रयागराज में वकीलों ने बहुजन एकता दिवस मनाया, 14 तक आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment