Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी एक्ट के लिए समता अधिकार अभियान तेज:प्रयागराज में वकीलों ने बहुजन एकता दिवस मनाया, 14 तक आंदोलन

    4 hours ago

    1

    0

    यूजीसी एक्ट 2026 बचाओ समता आंदोलन इलाहाबाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बहुजन एकता दिवस मनाया। अब यह आंदोलन 14 अप्रैल तक चलेगा। इसमें यूजीसी एक्ट 2026 की बहाली लिए समता अधिकार अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बहुजन एकता दिवस को संबोधित करते हुए संयोजक डॉ. कमल उसरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से यूजीसी रेगुलेशन 2026 के पक्ष में सकारात्मक निर्णय केन्द्र सरकार की ग़लत नियत और कमजोर पैरवी से नहीं आएगा तो लोकतांत्रिक तरीकों से भारत बंद करने की स्थिति बन सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुजन एकता दिवस को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र यादव ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 बहाली का भी संकल्प दिवस मनाया जाएगा। यूजीसी एक्ट बहाली की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई बन गई है। संवैधानिक रूप से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से समता अधिकार अभियान चलाएंगे। सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सभी बहुजन शहीदों को विनम्र श्रंद्धाजलि अर्पित की। कुमार शिधार्थ, गुलाब सिंह यादव, सौरभ कुमार, अनीश यादव, दिनेश कुमार राव, रमेश कुमार, हेमराज, आशीष कुमार अंशु पाल, इंद्रजीत पाल, अमन चंद्रा, प्यारे लाल, आशीष पाल, श्याम चन्द्र पाल, प्रमोद कुमार भारतीया, जितेंद आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पाइप फैक्ट्री में लगी आग:3 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका आग पर काबू, पुलिस और दमकल की टीम कर रही प्रयास
    Next Article
    वाराणसी विकास प्राधिकरण का 2,866 करोड़ रुपए का बजट पास:नई टाउनशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, शहर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment