Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर में पर्स चोरी के आरोप में नाबालिगों की पिटाई:शाहजहांपुर में भीड़ ने बच्चों को खंभे से बांधा, पुलिस छुड़ाकर थाने ले गई

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान दो नाबालिग बच्चे भी वहां घूम रहे थे। आरोप है कि मौका पाकर उन्होंने महिलाओं के पर्स चोरी करने की कोशिश की। एक श्रद्धालु ने बच्चों को चोरी करते देख लिया और शोर मचा दिया। मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई और दोनों बच्चों को पकड़ लिया गया। भीड़ ने उनकी पिटाई की और बाद में एक टीन शेड के पास खंभे से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को छुड़ाकर थाने ले गई। मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को दर्शन के लिए काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो नाबालिग बच्चे भी मंदिर परिसर में घूम रहे थे। आरोप है कि उन्होंने मौका देखकर महिलाओं के पर्स चोरी करने की कोशिश की।एक श्रद्धालु ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को पकड़ लिया। प्रत्यदर्शी ने बताया- पहले भीड़ ने बच्चों को मारते हुए सड़क पर ले आई। जिसमें किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने सिर पर हाथ से वार किया। एक व्यक्ति के हाथ में डंडा भी देखा गया। मारपीट के बाद दोनों बच्चों को एक टीन शेड के पास खंभे से बांध दिया गया। पुलिस नाबालिग को छुड़ाकर थाने ले गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस अब दोनों बच्चों से उनके परिवार के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में भक्त लोकेश ने मंदिर सचिव राम लखन गिरी के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो बच्चे तिलहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं । उनके परिवार को सूचना दे दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बच्चे चोरी कर रहे हैं। एक व्यक्ति की तरफ से मारपीट करने वाले बाबा के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ………….. ये खबर भी पढ़ें… BJP की महिला विधायक का डांस, VIDEO:संभल जामा मस्जिद को ढका, योगी बोले- ‘रंग में भंग’ डाला तो एक्शन यूपी में होलिका दहन हो चुका है। चंद्रग्रहण की वजह से भले ही लोग रंग नहीं खेल रहे, लेकिन मूड होली वाला है। गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने रंग बरसे भींगे चुनर वाली गाने पर जमकर डांस किया। इधर, बिजनौर से भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने अपने पति ऐश्वर्य चौधरी के साथ होली मिलन कार्यक्रम में जमकर डांस किया। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल फेंका। सुचि मौसम 2017 में चुनी गईं यूपी की सबसे कम उम्र की विधायक थीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया सड़क हादसे में महिला की मौत:खस्ताहाल सड़क पर बाइक से गिरी, बिधूना-तिरवा मार्ग पर हादसा
    Next Article
    फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, शव खेत में फेंका:प्रेमी पर था केस, परिजन ने घर रखने से किया था इनकार; ऑनर किलिंग की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment