Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे, भ्रामक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। होली के नाम पर महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़ न करने, नशे में वाहन न चलाने व निर्धारित आवाज में ही डीजे बजाने की बात कही है। पुलिसकर्मियों के अवकाश भी 7 मार्च तक कैंसिल कर दिए गए हैं। होली के मद्देनजर सिटी जोन को छह जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। जोन में सुरक्षा की कमान एसीपी तो सेक्टर पर इंस्पेक्टर संभालेंगे। चौराहों पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने वीडियो जारी कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। महिलाओं से अभद्रता करने पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि होली के नाम पर किसी महिला, युवती से अभद्रता की जाती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अगर कोई व्यक्ति होली नहीं खेलता चाहता है तो उस पर रंग न डालें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है, हुड़दंग करने वालों से सख्ती से पेश नजर आएगी। सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने पुलिसकर्मियों के सभी तरह के अवकाश पर सात मार्च तक रोक लगा दी है। इस अवधि में सिर्फ आपात स्थिति में ही अवकाश मिलेंगे। इन बातों का रखें ध्यान
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में इंजीनियर ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दी:लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था; मोबाइल से पुलिस ने की पहचान
    Next Article
    झांसी में जेल गया पति, पत्नी बॉयफ्रेंड संग चली गई:जमानत पर घर पहुंचा तो सामने आई सच्चाई, परिजन बोले-पत्नी की धमकी से डरकर किया सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment