Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 दिन पहले लापता हुई महिला का मिला कंकाल:श्रावस्ती में SSB डॉग स्क्वाड ने जंगल से ढूंढा, प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक लापता महिला का शव बरामद हुआ है। यह शव सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डॉग स्क्वाड की मदद से जंगल से खोजा गया। महिला 17 फरवरी 2026 से लापता थी। अब जानिए पूरा मामला… मल्हीपुर थाना के उप निरीक्षक योगेंद्र बाबू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बरामद शव 25 वर्षीय आंचल मिश्रा पत्नी संतोष मिश्रा का है। वह बासगढ़ी, फत्तेपुर बनगई, मल्हीपुर, श्रावस्ती की निवासी थीं। आंचल 17 फरवरी 2026 को अपने घर से गायब हुई थीं। लापता महिला की कद लगभग 5 फीट शव 62वीं वाहिनी के बीओपी हकीमपुरवा के अंतर्गत जंगल में मिला। बताया गया कि आंचल का कद लगभग 5 फीट था और उनका शरीर दुबला-पतला लेकिन मजबूत था। डॉग स्क्वाड ने शव के टुकड़े पाए सशस्त्र सीमा बल के डॉग स्क्वाड ने शव के टुकड़ों को जंगल से ढूंढ निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान एसएसबी के एसी साई कुमार, उप निरीक्षक बुधिराम और उत्तर प्रदेश पुलिस के कई उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कई दिनों से एक शव पड़ा है। लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से शव को खोजा गया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जो जंगल ककरदरी रेंज में आता है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेरूत में हमलों के बीच पैसेंजर प्लेन ने उड़ान भरी:ईरान के 500 साल पुराने महल पर हमला; अमेरिका- ईरान जंग की 32 PHOTOS
    Next Article
    लखनऊ में इंजीनियर ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दी:लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था; मोबाइल से पुलिस ने की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment