Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रंजिश में देवर ने की भाभी की हत्या:खुद का गला काटकर की जान देने की कोशिश, एसएसपी मौके पर

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक युवक ने रंजिश में भाभी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। लोगों ने उसे खून से लथपथ देखा तो फौरन अस्पताल ले गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। घटना रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र के कटैलिया बागई गांव की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला शादी को लेकर भाभी के परिवार से रखी थी रंजिश पुलिस के अनुसार- ज्वाला प्रसाद कटैलिया बागई गांव का रहने वाले हैं। उनके दो बेटे हैं दीपक (23) और कालू। कालू की शादी 4 महीने पहले बलदेव में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। यहां दोनों भाई गए थे लेकिन करिश्मा को कालू पसंद आ गया पर करिश्मा की बहन को दीपक पसंद नहीं आया था। तभी से दीपक भाभी के परिवार से रंजिश रखे था। पहले भाभी की हत्या की फिर खुद का गला काटा रविवार को दोपहर में कालू और उसके पिता खेत पर थे। इसी दौरान दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने भाभी की हत्या कर दी। उसके बाद ब्लेड से खुद गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। एसएसपी ने एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया परिजन ने उसे खून से लथपथ देखा तो फौरन कालू और उसके पिता को बुलाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पर पहुंचे। उन्होंने दीपक को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। परिजन से घटना की जानकारी ली। उसके बाद करिश्मा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AERO बैनर से हटा विवादित नंबर:कुशीनगर SDM ने लापरवाही पर नोटिस जारी कर जांच शुरू की
    Next Article
    मोहन भागवत ने संघ शताब्दी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:सामाजिक सद्भाव बैठक को किया संबोधित, सामाजिक समरसता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment