Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहन भागवत ने संघ शताब्दी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:सामाजिक सद्भाव बैठक को किया संबोधित, सामाजिक समरसता पर जोर

    4 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने रविवार को संघ की शताब्दी यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लगाई गई है। इसमें संघ की यात्रा के 100 साल एवं पंच परिवर्तन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है। संघ प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अवलोकन करने के बाद वह प्रेक्षागृह में आयोजित सामाजिक सद्भाव की बैठक को संबोधित करने चले गए। तीन दिवसीय प्रवास पर मोहन भागवत शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। वह संघ के कार्यालय माधवधाम में ठहरे हैं। सुबह लगभग 10 बजे वह माधवधाम से निकले और सड़क मार्ग से रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उसका अवलोकन किया। सामाजिक सद्भाव की बैठक को कर रहे संबोधित मोहन भागवत प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद सामाजिक सद्भाव की बैठक में पहुंचे। वहां भारत माता की आरती की। उसके बाद इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों को संबोधित किया। पूरे गोरक्षप्रांत से लगभग 1000 लोग इसमें शामिल हुए हैं। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत यह सामाजिक सद्भाव का कार्यक्रम 1 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है। जानिए और किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे संघ प्रमुख संघ प्रमुख 15 फरवरी 2026 को दोपहर बाद 3 बजे से प्रमुख जन गोष्ठी के आयोजन में सम्मिलित होंगे। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी। प्रवास के तीसरे और अंतिम दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे । इस बैठक में शताब्दी वर्ष के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे होने वाले कार्यक्रम की योजना रचना पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में जिला टोली,विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर विभाग के द्वारा आयोजित कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गोरखपुर महानगर 20 नगरों चौरी चौरा.गोरखपुर ग्रामीण के जिला स्तरीय कार्यकर्ता व नगर,जिला, विभाग, प्रान्त कार्यकारिणी प्रवासी व उनके परिवार के लोग सम्मिलित होंगे। इस कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम को सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे और कुटुंब प्रबोधन का विषय कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के बीच रखेंगे। डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रुके संघ प्रमुख व सीएम, नहीं हुई मुलाकात संघ प्रमुख मोहन भागवत माधवधाम स्थित संघ कार्यालय के जिस भवन में रात्रि विश्राम के लिए रुके हैं, उसकी दूरी गोरखनाथ मंदिर से मात्र डेढ़ किलोमीटर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर में ही विश्राम किया है। लेकिन दोनों लोगों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई। माधवधाम से निकलकर प्रेक्षागृह जाते हुए संघ प्रमुख का काफिला गोरखनाथ मंदिर के सामने से गुजरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रंजिश में देवर ने की भाभी की हत्या:खुद का गला काटकर की जान देने की कोशिश, एसएसपी मौके पर
    Next Article
    झांसी में निकली भगवान शिव की बारात:भगवान राम, भूत-प्रेत भी बने बाराती, भक्ति में डूबे महिलाओं और बच्चों ने जमकर किया डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment