Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में समूह व बैंक सखियों का कार्य बहिष्कार:मानदेय 15 हजार करने और सुविधाओं की मांग पर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    12 hours ago

    1

    0

    मथुरा की मांट ब्लॉक की समूह सखियों एवं बैंक सखी कैडर ने मानदेय में वृद्धि और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में समूह एवं बैंक सखियों ने जिलाधिकारी और उपायुक्त स्वतः रोजगार को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। ज्ञापन के माध्यम से सखियों ने बताया कि वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने तथा आजीविका संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें अपनी मेहनत के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। कई बार मानदेय का भुगतान भी समय पर नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समूह एवं बैंक सखियों ने मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित भुगतान का तत्काल निस्तारण कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने ऑनलाइन लोकोश फीडिंग के कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने के साथ इंटरनेट की सुविधा देने की भी मांग की। सखियों का कहना है कि उनसे लगातार काम लिया जा रहा है, लेकिन आवश्यक संसाधनों और उचित मानदेय के अभाव में कार्य करने में कठिनाइयां आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य बहिष्कार का उद्देश्य किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि अपनी समस्याओं और जायज मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शालू देवी, सुनीता, सरोज, काजल, सुमन, तारा, वर्षा, मंजू, रेनू, किरन और ऊषा सहित समूह सखी एवं बैंक सखी कैडर की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मांगों पर जल्द निर्णय लेकर राहत प्रदान करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के दोषी को गैंगस्टर में 5 साल की सजा:अलीगढ़ में 13 साल के बच्चे की हत्या में लगाया गया था गैंगस्टर
    Next Article
    कंगना के AI वीडियो 72 घंटे में हटाने का आदेश:दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट मामले में दी राहत; जानिए क्या है मामला, मीम्स पर क्या असर पड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment