Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:6 मार्च को हुआ था हादसा, दो बच्चों के पिता ने तोड़ा दम

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में 6 मार्च को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक प्रवीण शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पानी गांव के नए पुल के पास हुए इस हादसे में प्रवीण को गंभीर चोटें आई थीं। बुधवार को करीब पांच दिन तक चले उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गोपीनाथ बाजार, बलभद्र अखाड़ा ब्रह्मकुंड निवासी प्रवीण शर्मा (पुत्र विनोद शर्मा) 6 मार्च को अपने एक साथी के साथ बाइक से पानी गांव की तरफ गए थे। घर लौटते समय पानी गांव के नए पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवीण शर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मथुरा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के भाई गिर्राज ने बताया कि हादसे में प्रवीण के शरीर में गहरी चोटें आई थीं, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवीण की शादी हो चुकी थी और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है, जिसने प्रवीण की बाइक को टक्कर मारी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिरसागंज में तीज महोत्सव की धूम:पंजाबी स्टार जस्सी गिल-बब्बल राय की लाइव परफॉर्मेंस, पहली बार साथ गूंजेगा संगीत
    Next Article
    Deepika Shoaib Video: स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब इब्राहिम ने बताई नई डाइट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment