Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिरसागंज में तीज महोत्सव की धूम:पंजाबी स्टार जस्सी गिल-बब्बल राय की लाइव परफॉर्मेंस, पहली बार साथ गूंजेगा संगीत

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में आयोजित हो रहे ‘मेला तीज महोत्सव’ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 13 मार्च की रात यहां पंजाबी संगीत की धमक सुनाई देगी, जब मशहूर गायक जस्सी गिल और बब्बल राय मंच पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर होने वाले इस आयोजन में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। पहली बार सिरसागंज में साथ गूंजेगी पंजाबी म्यूजिक नाइट तीज महोत्सव में पहली बार पंजाबी इंडस्ट्री के दो बड़े कलाकार एक साथ सिरसागंज के मंच पर नजर आएंगे। जस्सी गिल और बब्बल राय की लाइव प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम सिरसागंज के सांस्कृतिक आयोजनों में एक नया अध्याय जोड़ेगा। जन सांस्कृतिक परिषद कर रही आयोजन मेला तीज महोत्सव का आयोजन ‘जन सांस्कृतिक परिषद’ (JSP) द्वारा किया जा रहा है। परिषद का उद्देश्य स्थानीय लोक कलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को मंच देना है। इसी क्रम में इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। वीडियो संदेश जारी कर कलाकारों ने दिया निमंत्रण कार्यक्रम से पहले जस्सी गिल ने एक वीडियो संदेश जारी कर सिरसागंज के लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वे और बब्बल राय 13 मार्च को तीज महोत्सव में दर्शकों के बीच होंगे और सभी को इस सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। पर्यटन मंत्री का जताया आभार गायक बब्बल राय ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सिरसागंज के दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘लाडेन’ और ‘बापू जमींदार’ जैसे हिट गानों पर झूमेंगे लोग कार्यक्रम के दौरान जस्सी गिल और बब्बल राय अपने कई लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति देंगे। इनमें लाडेन, बापू जमींदार और वन बीलियंन जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार मंच, साउंड और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि दर्शकों को शानदार म्यूजिक नाइट का अनुभव मिल सके। तीन दिन चलेगा तीज महोत्सव महोत्सव के लिए सिरसागंज के पुराना बस स्टैंड परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। 13 मार्च को शाम 8 बजे से संगीत कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 14 मार्च को प्रसिद्ध कलाकार रुचिका जांगिड़ का लाइव डांस शो आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ इस तीन दिवसीय तीज महोत्सव का समापन होगा। आयोजकों का कहना है कि इस महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी:विल्सोनिया कॉलेज और SSELF ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला
    Next Article
    मथुरा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:6 मार्च को हुआ था हादसा, दो बच्चों के पिता ने तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment