Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में शादी समारोह के दौरान हादसा:तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को रौंदा, मौत; खुशियां मातम में बदली

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में शादी समारोह के बीच दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। रामताल इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जहां घर में विदाई की रस्में चल रही थीं, वहीं कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं। फरह क्षेत्र के नगला छत्ती निवासी गोपाल अपने 8 वर्षीय बेटे अंकुश के साथ अपनी बुआ की बेटी रजनी की शादी में शामिल होने रामताल आए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे रजनी की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। उसी समय अंकुश घर के बाहर लगे शामियाने के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर वहां पहुंची और अंकुश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत अंकुश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धर्म गुरुओं की विश्व शांति की अपील:मौलाना जवाद बोले- अमेरिका सब पर दादागिरी करना चाहता है
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:हापुड़ में जयंत चौधरी का पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment