Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड एग्जाम- बरेली से 9 जिलों की निगरानी:एग्जाम 18 फरवरी से शुरू होंगे, क्षेत्रीय कार्यालय में बना हाईटेक कंट्रोल रूम

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षा को 'नकल विहीन' बनाने के लिए विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बरेली और मुरादाबाद मंडल के 9 जिले आते हैं, जिनमें लाखों परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। बोर्ड ऑफिस के सेक्रेटरी मुन्ने अली ने बताया कि इस बार सुरक्षा और निगरानी के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। कंट्रोल रूम से होगी लाइव स्ट्रीमिंग, हर जिले के लिए तैनात रहेगा स्पेशल ऑपरेटर क्षेत्रीय कार्यालय में एक विशाल कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी 9 जिलों की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि कंट्रोल रूम में हर जिले के लिए एक समर्पित कर्मचारी तैनात किया गया है, जो कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार सेंटरों की गतिविधियों को ट्रैक करेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। दो-दो कैमरों की जद में रहेंगे छात्र, स्ट्रांग रूम पर भी 'तीसरी आंख' का पहरा परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र के प्रत्येक कमरे में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सिर्फ परीक्षा कक्ष ही नहीं, बल्कि जहां प्रश्नपत्र रखे जाते हैं यानी 'स्ट्रांग रूम' की निगरानी के लिए भी दो-दो कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) स्तर पर भी कमांड कंट्रोल रूम के जरिए सीधे मॉनिटरिंग की जाएगी। केंद्रों का गणित: मुरादाबाद में 450 तो बरेली में 422 केंद्रों पर होगी परीक्षा परीक्षा केंद्रों की बात करें तो मुरादाबाद मंडल में कुल 450 सेंटर बनाए गए हैं, जबकि बरेली मंडल में 422 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। मुरादाबाद मंडल के जिलों पर नजर डालें तो मुदाबाद में 112, बिजनौर में 119, संभल में 77, रामपुर में 74 और अमरोहा में 68 सेंटर अलॉट किए गए हैं। वहीं बरेली मंडल में बरेली जिले के भीतर 129, शाहजहांपुर में 126, बदायूं में 98 और पीलीभीत में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या: बरेली मंडल में हाईस्कूल और इंटर के पौने तीन लाख छात्र अकेले बरेली मंडल में परीक्षार्थियों का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। हाईस्कूल में कुल 1,53,583 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, जिनमें 87,745 बालक और 65,838 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट की बात करें तो कुल 1,29,016 परीक्षार्थी मैदान में हैं, जिनमें 75,097 बालक और 53,919 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ है। जेलों में भी परीक्षा की तैयारी: कैदियों के लिए बनाए गए विशेष केंद्र शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कैदियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। बरेली में 7 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त और 68 वित्त विहीन संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है। बदायूं में 9 राजकीय, 35 सहायता प्राप्त और 54 वित्त विहीन केंद्र सक्रिय रहेंगे। इसी तरह शाहजहांपुर में 9 राजकीय, 30 सहायता प्राप्त और 87 वित्त विहीन केंद्रों के साथ-साथ पीलीभीत में 11 राजकीय, 18 सहायता प्राप्त और 40 वित्त विहीन केंद्र संचालित किए जाएंगे। सेक्रेटरी बोले- गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे ​यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के सेक्रेटरी मुन्ने अली ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ​"हमारा मुख्य लक्ष्य शुचितापूर्ण और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना है। बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी 9 जिलों में वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। हमने न केवल परीक्षा कक्षों बल्कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए भी डबल लेयर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की है। कंट्रोल रूम से हर जिले की हर गतिविधि पर हमारी पैनी नजर है। यदि किसी भी केंद्र पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई, तो केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ठंड का असर कम:हवाओं की रफ्तार धीमी, मार्च की शुरुआत में 30 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
    Next Article
    बरेली में 20 लाख का पर्सनल लोन लेकर फंसे पीड़ित:अब बैंक के दबाव में उड़ी नींद, CMD कन्हैया गुलाटी और कुनबे पर 60 से ज्यादा FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment