Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा:पिता-पुत्र गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में अवैध शस्त्र निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। भोगनीपुर पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान से अवैध हथियार बनाने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध-निर्मित हथियार तथा उपकरण बरामद हुए हैं। करियापुर गांव के पास कबूतरा डेरा स्थित एक खंडहरनुमा मकान में दो व्यक्ति अवैध तमंचे और पिस्टल बना रहे हैं। सूचना मिलते ही भोगनीपुर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के फिरोज नगर निवासी अयोध्या प्रसाद (61) और उनके पुत्र नमित (38) के रूप में हुई है। अवैध तमंचे और पिस्टल बनाकर बेचते थे, जिससे उनके घर का खर्च चलता था। वे एकांत स्थान की तलाश में इस खंडहर मकान में हथियार बनाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 5 पिस्टल मय मैगजीन (32 बोर), एक तमंचा (32 बोर), तीन तमंचे (315 बोर), एक अर्द्ध-निर्मित तमंचा (12 बोर), एक खोखा कारतूस (315 बोर), एक जिंदा कारतूस (12 बोर) और एक जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किया है। शस्त्र बनाने के लिए उपयोग होने वाले उपकरण धौकनी, निहाई, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, आरी, हथौड़ी, पाइप, प्लास, पेंचकश, कोयला, रेगमाल और स्प्रिंग भी भारी मात्रा में मिले हैं। इसके अतिरिक्त, दो मोबाइल फोन (ओप्पो और वीवो), 1000 रुपये नकद और एक काली पल्सर मोटरसाइकिल (UP79AE4407) भी जब्त की गई है। मुख्य आरोपी अयोध्या प्रसाद का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नमित पर भी पूर्व में आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह सहित भोगनीपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दैनिक भास्कर एप में वार्ड रिपोर्टर बनने का मौका:लखनऊ के सभी 110 वॉर्डों में रिपोर्टरों के लिए आवेदन करें
    Next Article
    मथुरा में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हुई थी हत्या:यूनियन अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिले, 20 लाख मुआवजे की मांग; हड़ताल की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment