Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में फरार पॉक्सो आरोपी की तलाश तेज:पुलिस का अनोखा अभियान, ढोल-नगाड़े बजवाकर लोगों से मांगी जानकारी

    1 day ago

    2

    0

    उन्नाव में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार आरोपित के घर पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही, मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों के जरिए मुनादी कराकर लोगों से उसकी सूचना देने की अपील की गई। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी अमर जोशी से संबंधित है। एक महिला ने अमर जोशी पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित अमर जोशी फरार चल रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपित को उपस्थित होने के लिए कई बार समय दिया था। कोर्ट में पेश होने की अंतिम तिथि 24 मई 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपित न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। न्यायालय के निर्देशों के बाद, ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी रवि मिश्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गांधी नगर मोहल्ला पहुंची। टीम ने फरार आरोपित अमर जोशी के आवास पर न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। इसके उपरांत, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में मुनादी कराई, जिसमें लोगों को आरोपित के फरार होने की जानकारी दी गई। मुनादी के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि किसी को आरोपित अमर जोशी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। चौकी प्रभारी रवि मिश्र ने बताया कि आरोपित लगातार फरार चल रहा है और उसकी तलाश के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोपित निर्धारित समय में न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अगली कानूनी कार्रवाई के तहत कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब पीने से रोका तो युवक को तलवार से काटा:झांसी में होटल मालिक ने 3 भाइयों से हमला कराया, चाचा को भी अधमरा किया
    Next Article
    मथुरा में टायर बदलते समय युवक की मौत:हाईवे पर खड़ी मैक्स में ट्रक ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment