Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में थार ने जूस पीते भाई-बहन को रौंदा:दुकान में टक्कर मारते हुए पलटी, गाड़ी चलाने वाला किसान नेता भागा

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े भाई-बहन को रौंद दिया। दोनों जूस की दुकान के बाहर लाल रंग की स्कूटी पर बैठकर जूस पी रहे थे। तभी पीछे से एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर भाई-बहन को कुचलते हुए पलट गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थार के पीछे शीशे पर किसान नेता का स्टीकर लगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसान नेता ही गाड़ी चल रहा होगा, जो हादसा होते ही मौके से भाग गया। इस घटना का CCTV फुटेज रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा। इस पर घटना का समय शनिवार शाम 4 बजकर 26 मिनट का दिखाई दे रहा। मामला के थाना हाईवे क्षेत्र का है। घटना की 3 तस्वीरें… जानिए वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक लाल रंग की स्कूटी खड़ी है। उस पर एक लड़की बैठी है। उसके सामने एक लड़का खड़ा है। दोनों कुछ खा-पी रहे हैं और एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। तभी पीछे से एक लाल रंग की थार तेज स्पीड में आती है। थार ने कट मारा। फिर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में टक्कर मारते हुए लड़की और लड़के को भी रौंद दिया। इसके बाद दुकान से टकराते हुए पलट गई। यह देखते ही आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। माता मंदिर के पास हुआ हादसा औरंगाबाद के भागतीपुरम कॉलोनी में खुशबू (23) और उसका भाई राजकुमार (20) रहते हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चंदनवन कॉलोनी के पास स्थित माता मंदिर के बाहर खुशबू स्कूटी पर बैठी थी। जबकि उसका भाई राजकुमार वहां खड़ा था। दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बेकाबू होकर स्कूटी पर टक्कर मारते हुए खुशबू और राजकुमार को रौंद दिया। हादसे में खुशबू के दोनों पैरों और सिर में गहरी चोटें आई हैं। उसका दाहिना पैर काटना पड़ा है। वहीं, राजकुमार के कंधे में गंभीर चोट आई हैं। भाई-बहन का घरवाले अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बताया गया कि दोनों भाई-बहन जूस पीने के लिए चंदनवन कॉलोनी आए थे। इस मामले में थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। गाड़ी किसकी है, इसका पता लगाया जा रहा है। घरवाले कह रहे हैं कि पहले अपने बच्चों का इलाज कराएंगे। इसके बाद कोई बात करेंगे। थार गाड़ी किसान नेता की भाई-बहन को रौंदने वाली थार गाड़ी (UP 85 BW 5248) में पीछे की तरफ नंबर प्लेट भी नहीं है। गाड़ी के पीछे शीशे पर प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन (अ) लिखा है। हादसे के बाद थार चला रहा युवक मौके से भाग गया। आशंका जताई जा रही है कि थार किसान नेता की है। बेकाबू होकर पलटी थार गाड़ी को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। तब जाकर सड़क से गुजर को लोगों को जाम से राहत मिली। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की: घर में गला रेता, फिर खुद पुलिस बुलाई; पत्नी बोली- पति को फांसी हो कानपुर में खौफनाक वारदात हुई है। रविवार तड़के एक युवक ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने फ्लैट में बेटियों का गला रेतकर उन्हें मार डाला। फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज को लेकर मचे हाहाकार से टूटेगा US-ईरान सीजफायर? देखें रणभूमि
    Next Article
    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे वाराणसी:बोले- काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल स्थित कलंक जल्द मिटेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment