Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे वाराणसी:बोले- काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल स्थित कलंक जल्द मिटेगा

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शहर पहुंचे। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े और जगह-जगह उनका अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रथयात्रा क्षेत्र में स्थित नारायण दास ज्वेलरी शॉप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी खास इंतज़ाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल से लेकर रास्तों तक “जय श्रीराम” की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम स्थल से पहले वह बीच रास्ते में गाड़ी पर बैठकर अपने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विश्वनाथ मंदिर के बगल मौजूद कलंक खत्म होगा अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश को “हिंदू राष्ट्र” बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। काशी आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर की नगरी में बार-बार आने का सौभाग्य मिलता है और उनका अपने गुरु से जुड़ा भावनात्मक संबंध भी यहां से है।उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मौजूद जो “कलंक” लगा हुआ है हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि न्यायालय जल्द फैसला दे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान की कृपा से वहां “अभिषेक” होगा और भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि यहां हिंदू और मुसलमान दोनों साथ रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू श्रद्धालुओं से काफी लाभ मिलता है, जो हिंदुओं की उदारता का उदाहरण है। साथ ही उन्होंने मंदिर के पास स्थित मजार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मुसलमानों से ज्यादा हिंदू श्रद्धा से माथा टेकते हैं। दुनिया में मुसलमानों के लिए 65 देश है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमने कई देशों, जैसे विदश में दरबार लगाया है।उन्होंने कहा वर्तमान में, दुनिया में मुसलमानों के लिए 65 देश, ईसाइयों के लिए 95 देश, बौद्धों के लिए एक देश और यहूदियों के लिए इजरायल है। तो फिर 150 करोड़ हिंदुओं के लिए भी एक निश्चित देश होना चाहिए। हम 150 करोड़ हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं और पूरे देश में हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार के लिए घूम रहे हैं। धर्म और राजनीति अलग-अलग हैं, और हम सनातन धर्म के प्रचार के लिए आये हैं। पूरे विश्व में हिंदुत्व के प्रचार के लिए कार्यरत हैं। हिंदुओं की संख्या घट रही है, इसलिए हमने उनकी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में थार ने जूस पीते भाई-बहन को रौंदा:दुकान में टक्कर मारते हुए पलटी, गाड़ी चलाने वाला किसान नेता भागा
    Next Article
    गांजा तस्करों का पुलिस टीम पर हमला:अलीगढ़ में कार चढ़ाने की कोशिश, 26 किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment