Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा रोडवेज वर्कशॉप का उच्चीकरण होगा:क्षेत्रीय प्रबंधक ने तैयारियों का जायजा लिया, जल्द शुरू होगा काम

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा क्षेत्र के परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने गुरुवार को मथुरा रोडवेज कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित उच्चीकरण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआरएम मदन मोहन शर्मा, जेई नवनीत गोयल तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यशाला परिसर का भ्रमण कर जलभराव सहित अन्य समस्याओं का अवलोकन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कार्यशाला का स्तर नीचे होने के कारण बरसात के मौसम में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इससे रोडवेज संचालन और वाहनों के रखरखाव कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा वर्कशॉप के उच्चीकरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है तथा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। निरीक्षण का उद्देश्य स्थल की वास्तविक स्थिति का आकलन कर कार्य को जल्द शुरू कराना है, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि उच्चीकरण के बाद कार्यशाला की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर सीनियर फोरमैन दीपक गुप्ता, केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला, रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद कार्यशाला की व्यवस्थाएं अधिक सुचारु और आधुनिक बन सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में भीषण गर्मी का कहर:नदी सूखने से पानी के लिए भटक रहे बंदर, गौशाला में भी परेशानी
    Next Article
    बरेली सीओ हर्षदीप को मिली नई जिम्मेदारी:उन्नाव में दो सीओ का तबादला, संतोष सिंह को रायबरेली भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment