Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन के डेवलपमेंट के लिए अलग से बजट:700 करोड़ रुपए मिलेंगे, इसमें मेरठ और कानपुर भी शामिल

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। मथुरा-वृंदावन, मेरठ और कानपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी नई योजनाओं के लिए 700 करोड़ रुपए देने का प्रावधान रखा गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी में योगी सरकार का 10वां बजट पेश किया। बजट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ साथ बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई है। स्वरोजगार के लिए सवा 2 सौ करोड़ का प्रावधान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 में स्वरोजगार के लिए 225 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नई सिटी इकोनॉमिक रीजन के लिए 100 करोड़ रुपए के अलावा उत्तर प्रदेश में एमआई मिशन की स्थापना के लिए 225 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कृषि और उससे जुड़ी योजनाओं के लिए कुल बजट का 9 प्रतिशत हिस्सा रखा गया है। धार्मिक महत्व के शहरों पर दिया ध्यान बजट में इस बार धार्मिक महत्व के शहरों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में अयोध्या के लिए सौ करोड़ तो मथुरा वृंदावन,मेरठ और कानपुर के लिए 800 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। बजट में उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए खास ध्यान दिया है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत ज्यादा है। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के तहत 400 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जिससे उन्हें कॉलेज जाने आने में सुविधा हो सके। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें - लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिविर्सटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार यूपी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा चुनावी बजट पेश किया है। बजट का आकार 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें लड़कियों, मेडिकल और रोजगार पर खास फोकस किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानिकपुर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट:विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा, समाधान का दिया आश्वासन
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के इटवा में 13-14 फरवरी को कुश्ती दंगल:बृजभूषण शरण सिंह करेंगे उद्घाटन, देश भर के पहलवान होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment