Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ के किसान लौकी से कमा रहे बंपर मुनाफा:मचान विधि और BNR सरिता वैरायटी से मिल रहा लागत का कई गुना लाभ

    7 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के बड़राव गांव निवासी अनुपम मौर्य ने लौकी की खेती को अपना करियर बनाया है। वे वर्तमान में इस फसल से बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। अनुपम ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ ही खेती की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे इसमें अच्छा मुनाफा मिलने लगा, जिसके बाद उन्होंने इसे ही अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया। अनुपम मौर्य मचान विधि से BNR सरिता वैरायटी की लौकी की खेती कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 10 से 12 बिस्वा जमीन पर यह खेती की है। दिसंबर महीने में पौधों का रोपण किया गया था और मात्र 45 दिनों के भीतर ही फसल की कटाई शुरू हो गई। यह फसल तीन से चार महीने तक चलती है, जिसके बाद दूसरी फसल लगाई जा सकती है। अनुपम बताते हैं कि जिस वैरायटी की वे खेती कर रहे हैं, उसकी एक लौकी का वजन लगभग 2 किलोग्राम होता है। हालांकि, बाजार में इसकी अधिक मांग के कारण वे 1 किलोग्राम होते ही लौकी की कटाई शुरू कर देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेती में मेहनत तो अधिक लगती है, लेकिन मुनाफा भी उतना ही ज्यादा होता है। अनुपम का शुरू से ही व्यवसाय करने का मन था, इसलिए उन्होंने खेती को ही व्यवसाय के रूप में चुना। इस खेती में लागत भी बहुत कम आई है, क्योंकि उन्होंने इससे पहले इसी खेत में खीरे की खेती की थी और उसी लागत का उपयोग अब लौकी की खेती के लिए किया है। इसमें केवल बीज का खर्च आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़:एक दिन में 8 सौ से अधिक पंजीकरण, वायरल बढ़ा
    Next Article
    वंदे मातरम् लागू करके मुद्दों से भटकाया जा रहा:संभल में सपा सांसद बोले- मुस्लिम छोड़िए इससे हिंदू भाइयों को कौन सा फायदा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment