Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे मातरम् लागू करके मुद्दों से भटकाया जा रहा:संभल में सपा सांसद बोले- मुस्लिम छोड़िए इससे हिंदू भाइयों को कौन सा फायदा है

    9 hours ago

    1

    0

    संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्र सरकार द्वारा वंदे मातरम् को अनिवार्य किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। सांसद बर्क ने संभल के थाना नखासा क्षेत्र स्थित मौहल्ला दीपा सराय की बर्क मंजिल पर एक प्रेस वार्ता में कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है, वह मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की चीजें लागू करती है। उन्होंने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान हर व्यक्ति करता है, लेकिन इसका सम्मान करना या कराना कोई दिखावा नहीं है और न ही इसे जबरदस्ती कराया जाना चाहिए। बर्क ने जोर देकर कहा कि उन्हें या उनके समाज को देश के प्रति अपनी वफादारी का बार-बार सबूत देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोई शक या शुबहा है, वे इतिहास पढ़कर हमारे समाज के योगदान को देख सकते हैं। सांसद ने सवाल उठाया कि वंदे मातरम् लागू करने से किस व्यक्ति को, मुस्लिम समाज को छोड़िए, हिंदू समाज के भाइयों को भी कौन सा सम्मान या रोजगार मिल जाएगा? उन्होंने पूछा कि इससे कौन से कॉलेज, यूनिवर्सिटी या फैक्ट्रियां खुल जाएंगी? उन्होंने इसे केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने की सरकार की पुरानी नीति बताया। बर्क ने कहा कि संसद के अंदर विपक्ष ने सरकार की गलत नीतियों को मजबूती से उजागर किया है, इसलिए उन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के किसान लौकी से कमा रहे बंपर मुनाफा:मचान विधि और BNR सरिता वैरायटी से मिल रहा लागत का कई गुना लाभ
    Next Article
    बरेली के मोहम्मदगंज में सामूहिक नमाज पर विवाद:हिंदुओं ने घरों पर लिखा 'मकान बिकाऊ है', पूरा गांव पलायन को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment