Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ की प्रतीक्षा पांडे प्रदेश में चौथे स्थान पर:यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिले की छात्राओं का दबदबा

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मऊ जिले की प्रतीक्षा पांडे ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वह जिले में भी टॉपर रही हैं।प्रतीक्षा पांडे मधुबन स्थित सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनके पिता लोकेश पांडे पेशे से अध्यापक हैं, जबकि मां सोनी पांडे गृहिणी हैं। प्रतीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। प्रतीक्षा सिविल सेवा में जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने गणित विषय चुना है। वह 11वीं में भी इसी विषय से पढ़ाई करेंगी। प्रतीक्षा स्कूल के समय के अलावा रात में पढ़ाई पर अधिक ध्यान देती हैं।सुभागी देवी इंटर कॉलेज, मधुबन की छात्रा गरिमा मौर्य ने प्रदेश में दसवां और जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। गरिमा ने भी अपनी सफलता के लिए शिक्षकों और परिजनों को धन्यवाद दिया।गरिमा का लक्ष्य भी भविष्य में सिविल सेवा में शामिल होकर आईएएस बनना है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें समय पर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मऊ जिले के अन्य टॉपर्स में कोपागंज स्थित पंडित दीन दयाल समाज कल्याण इंटर कॉलेज की अनम कायनात दूसरे स्थान पर रहीं। कासिमपुर के ओमप्रकाश पंडित उत्तर माध्यमिक विद्यालय के अवनीश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। चकतुरंत के श्री केदारनाथ उत्तर माध्यमिक विद्यालय के रजनीश सिंह पांचवें स्थान पर रहे। जिले में 10वीं का कुल परिणाम 93.22 प्रतिशत दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने परशुराम जयंती शोभायात्रा से फरसे छीने:अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सम्मानपूर्वक लौटाए गए
    Next Article
    मैनपुरी में किसान की बेटी मानसी बनी जिला टॉपर:91.60% के साथ लहराई सफलता की पताका, 7 किमी दूर साइकिल से जाती थीं कोचिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment