Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने परशुराम जयंती शोभायात्रा से फरसे छीने:अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सम्मानपूर्वक लौटाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज ने एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, पूर्व विधायक संगीत सोम सहित मेरठ के कई व्यापारी नेता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों को भगवान परशुराम का प्रतीकात्मक फरसा भेंट कर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में कुछ श्रद्धालु पारंपरिक रूप से फरसा और धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे, जो आस्था एवं संस्कृति का प्रतीक था। इसी बीच, सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने माइक से घोषणा करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग करने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं से भगवान परशुराम के प्रतीक स्वरूप फरसे छीनकर अपने कब्जे में ले लिए और उपस्थित लोगों को शांत कराया। इस घटना से ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और समाज में व्यापक आक्रोश उत्पन्न हुआ। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने ब्राह्मण समाज और भगवान परशुराम के सम्मान में आवाज उठाई। उन्होंने अरविंद शर्मा के साथ मिलकर आंदोलन करने का निर्णय लिया। वहीं, सुनील भराला ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर प्रकरण को उनके संज्ञान में लाया। इस पर एसएसपी मेरठ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ सिविल लाइन को निर्देशित किया कि पवित्र फरसों को सम्मानपूर्वक समाज को वापस सौंपा जाए। उक्त निर्देश के अनुपालन में, आज थाना मेडिकल कॉलेज, मेरठ में राम कुमार शर्मा (एडवोकेट), अजय भराला, अरविंद शर्मा, सच्चिदानंद और अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर पुलिस प्रशासन से फरसे ससम्मान प्राप्त किए। उन्होंने इस सकारात्मक पहल के लिए एसएसपी मेरठ और समस्त उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी निर्णय लिया है कि प्राप्त पवित्र फरसों और तलवारों को जादूगर बाग स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान के साथ भव्य आयोजन कर हवन-पूजन एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार शुद्धिकरण उपरांत भगवान के चरणों में समर्पित किया जाएगा। यह आयोजन सनातन संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में इंटरमीडिएट में सेजल आर्या बनीं टॉपर:छात्राओं का टॉप-5 में दबदबा, दूसरे स्थान पर मंतशा रही
    Next Article
    मऊ की प्रतीक्षा पांडे प्रदेश में चौथे स्थान पर:यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिले की छात्राओं का दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment