Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन:केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन

    5 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकते समय सपा नेताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर सीओ सिटी नितेश कुमार और शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे डॉक्टर सोनम मानसू और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार हुआ, साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी अभद्रता कर उन्हें हिरासत में लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने, घायल छात्रों को उचित मुआवजा देने, नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और जौहर विश्वविद्यालय को सुरक्षित रखने सहित सात प्रमुख मांगें शामिल हैं। सपा नेताओं ने सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIMIM का संभल में प्रदर्शन:जौहर यूनिवर्सिटी में बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप, राष्ट्रपति से रद्द करने की मांग
    Next Article
    दुश्मन को फंसाने के लिए पुजारी की हत्या की:डायरी लिखकर शक पैदा किया, आजीवन कारावास की सजा काट चुका है; पुलिस ने सीसीटीवी से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment