Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ कोऑपरेटिव बैंक ने 25 लाख रुपए RBI को भेजे:10 साल से निष्क्रिय खातों में पड़े थे रुपए, KYC भी अपडेट नहीं हुई

    20 hours ago

    1

    0

    मऊ के मुगलपुरा स्थित द अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखा में ग्राहकों के लाखों रुपये वर्षों से बिना दावे के पड़े हुए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए निर्देशों के अनुसार, ऐसे निष्क्रिय और बिना केवाईसी वाले खातों की राशि अब केंद्रीय बैंक को भेजी जा रही है। बैंक प्रशासन के मुताबिक, अब तक करीब 25 लाख रुपये ऐसे खातों से आरबीआई को भेजे जा चुके हैं। बैंक शाखा में कई ऐसे खाते सामने आए हैं जिनका संचालन पिछले 10 वर्षों से नहीं हुआ है। बैंक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई के नियमों के अनुसार, जिन खातों का लंबे समय तक संचालन नहीं होता और जिनका केवाईसी अपडेट नहीं होता, उनकी जमा धनराशि रिजर्व बैंक को स्थानांतरित करनी पड़ती है। वर्तमान में बैंक में लगभग 40 खाते ऐसे हैं जो कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े हैं। इन खातों का केवाईसी अपडेट न होने के कारण अब तक लगभग 25 लाख रुपये रिजर्व बैंक को भेजे जा चुके हैं। बैंक प्रशासन और कर्मचारी लगातार ऐसे खाताधारकों से संपर्क करने और उनका केवाईसी पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रह सके। बैंक के अनुसार, कई लोग वर्षों पहले खाता खुलवाकर उसे पूरी तरह भूल चुके हैं। इन खातों में 25 हजार रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक की राशि जमा है। यदि इन खातों का केवाईसी समय पर नहीं कराया गया और खाते 10 वर्षों से अधिक समय तक निष्क्रिय रहे, तो नियमानुसार इनकी राशि भी रिजर्व बैंक को भेजनी पड़ेगी। बैंक अध्यक्ष ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि हरी लाल प्रसाद नामक व्यक्ति के खाते में करीब 9 लाख रुपये जमा हैं। बैंक रिकॉर्ड में उनका पता छेदापुरा दर्ज है, लेकिन वहां तलाश करने के बावजूद उनके परिवार या परिचितों का कोई पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बाइक सवारों ने कंपाउंडर को मारी गोली:हॉस्पिटल से घर जाते समय हुई वारदात, हायर सेंटर रेफर; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस​
    Next Article
    शामली में आस्था जैन के बधाई देने वालों की भीड़:आईपीएस ट्रेनिंग के दौरान UPSC पास का पाई 9वीं रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment