Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 16 वर्षीय युवक का शव बरामद:महादेव घाट पर नहाते समय डूबा था, रेलवे पुल के नीचे मिला

    15 hours ago

    1

    0

    मऊ के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महादेव घाट पर गुरुवार देर शाम नदी में नहाते समय 16 साल सुमित मद्धेशिया डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। रातभर चले सघन तलाशी अभियान के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। करीब 22 घंटे बाद दोपहर 3 बजे घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर रेलवे पुल के नीचे सुमित का शव बरामद हुआ। नहाते समय गहरे पानी में चला गया था किशोर जानकारी के अनुसार, सुमित गुरुवार शाम करीब 5 बजे महादेव घाट पर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोरों ने रातभर नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन शुक्रवार सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे तक नदी में तलाश करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे सुमित का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे रेलवे पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बारिश से बांध उफनाए, 5 गेट खोले गए:माताटीला से 35 हजार और राजघाट से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; कई जगह मकान-पेड़ गिरे
    Next Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने चेन स्नेचर को मारी गोली, जेल की सलाखों के बीच छलका भाई-बहन का प्यार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment