Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने चेन स्नेचर को मारी गोली, जेल की सलाखों के बीच छलका भाई-बहन का प्यार

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में पिछले कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश गुरुवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के बाद साथी के साथ भाग रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी पुलिस ने चेन स्नेचर को मारी गोली, शिवपुर के खुशहाल नगर में छीनी थी चेन वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में पिछले कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश गुरुवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के बाद साथी के साथ भाग रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, वरुणा पुल पर पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली वाराणसी पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक गोली मारी, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद वरुणा नदी के किनारे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में बेटे-बहू ने 24 घंटे लाश नहीं उठाने दी, बोले- मां रास्ते के लिए 2 साल दर-दर भटकीं 'पड़ोसी ने 2 साल पहले हमारे घर का रास्ता जबरदस्ती बंद कर दिया। सास रास्ता खुलवाने के लिए अधिकारियों के पास करीब 100 बार गईं। लेकिन, किसी ने नहीं सुनी। तीन ननद की शादी सिर्फ इसलिए इस घर से नहीं हो सकी, क्योंकि आने-जाने का रास्ता नहीं था। सास इस अफसोस में घुट रही थीं। आखिरकार उन्होंने खुदकुशी कर ली।' पढ़ें पूरी खबर… 4. BHU अस्पताल में 56 साल पुराना ड्रेनेज सिस्टम, अब अंदर-बाहर के नालों का बनेगा एक नेटवर्क 25 अगस्त को 119.8 मिमी बारिश के बाद बीएचयू अस्पताल परिसर में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच से होकर ओपीडी और इमरजेंसी तक पहुंचना पड़ा। नगर निगम 386 छोटे-बड़े नालों की सफाई पूरी होने का दावा कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव:ट्रेन से कटकर मौत की आशंका, पुलिस पहचान में जुटी वाराणसी में रेलवे ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रेलवे लाइन के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी-कोर्ट से 18 साल पुराने गैंगस्टर में 3 आरेापी दोषमुक्त वाराणसी कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े करीब 18 वर्ष पुराने मामले में तीन आरोपियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट में अभियोजन और पुलिस कोई भी मजबूत साक्ष्य या गवाह पेश नहीं कर सकी। अभियोजन की दलीलें भी कारगर नहीं दिखीं। पढ़ें पूरी खबर… 7. काशी में ब्राह्मणों ने किया श्रावणी उपाकर्म, सूर्य पूजन किया सावन पूर्णिमा पर शनिवार को काशी में श्रावणी उपाकर्म की परंपरा श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ निभाई गई। गंगा के बढ़े जलस्तर के बावजूद काशी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में ब्राह्मणों और बटुकों ने गंगा स्नान कर हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान, ऋषि तर्पण, देव-पितृ तर्पण और सूर्य पूजन किया। पढ़ें पूरी खबर… 8.वाराणसी जेल में राखी का भावुक दृश्य, 18 जिलों से पहुंचीं बहनें रक्षाबंधन पर वाराणसी केंद्रीय कारागार में भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जेल की सलाखों के बीच बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए करीब 18 जिलों से बहनें पहुंचीं। लंबे समय बाद भाई को सामने देखकर कई बहनों की आंखें नम हो गईं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी में जमीन सौदे में 40 लाख की धोखाधड़ी, सट्टा इकरारनामे के बाद दूसरी बिक्री वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे में 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा दूसरे पक्ष के नाम कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10. मां अन्नपूर्णा का हुआ हरियाली श्रृंगार, मंदिर प्रांगण में गायन,वादन; नृत्य की हुई प्रस्तुति सावन की हरियाली के बीच काशीपुराधीश्वरी माता अन्नपूर्णेश्वरी का गुरुवार को भव्य हरियाली शृंगार किया गया। हरी बनारसी साड़ी, हरी चूड़ियों और रंग-बिरंगे फूलों से सजीं मां अन्नपूर्णा का स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को काशी के कलाकारों ने भक्ति संगीत, वाद्ययंत्र और कथक की प्रस्तुतियों के जरिए मां के चरणों में संगीत की अंजलि अर्पित की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 16 वर्षीय युवक का शव बरामद:महादेव घाट पर नहाते समय डूबा था, रेलवे पुल के नीचे मिला
    Next Article
    फर्रुखाबाद की कांशीराम कॉलोनी में घुसा पानी:1200 आवासों में भूतल के कमरों में भरा गंदा पानी; 10 दिन से जलभराव, रिश्तेदारों के यहां गए परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment