Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 30 फीट ऊंचे पुल से छलांग रहे युवक:तमसा नदी में बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर बना रहे वीडियो

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के बावजूद, महादेव घाट पर कुछ युवक पुल से नदी में छलांग लगा रहे हैं। करीब 30 फीट ऊंचे पुल से यह खतरनाक स्टंट किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। नगर पालिका द्वारा नदी में कूदने से रोकने के लिए जाली लगाई गई है। हालांकि, कुछ युवक इस जाली को पार कर नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा उपायों की अनदेखी हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घाट पर बच्चों और युवाओं के नदी में कूदकर नहाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई थी। जाली लगने के बाद नदी में कूदने वालों की संख्या में कमी आई है, लेकिन कुछ युवक अब भी नियमों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। एएसपी ने आगे बताया कि वर्तमान में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। हालांकि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन पानी का बहाव तेज है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसी खतरे को देखते हुए महादेव घाट पर किसी को भी नदी में नहाने की अनुमति नहीं दी जा रही है और आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में महादेव घाट पर नहाते समय एक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी है। इस घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष निगरानी कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका से भी घाट पर सहयोग की अपेक्षा की है। नगर पालिका के कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर सीटी आदि के माध्यम से लोगों को नदी में न जाने और नहाने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, घाट पर कुशल तैराकों सहित नाव चालकों की एक टीम भी मौजूद रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सब्जी व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला:नवनिर्मित मकान में मिला शव, दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकले थे
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पीड़िता ने गर्भपात का कराया, परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment