Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सब्जी व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला:नवनिर्मित मकान में मिला शव, दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकले थे

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर स्थित एक नवनिर्मित मकान में रविवार देर शाम आठ बजे 35 साल के सब्जी व्यवसायी धीरज चौहान का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धीरज के छोटे भाई पंकज ने रविवार सुबह नवनिर्मित मकान में धीरज को फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। खखड़ी गांव निवासी धीरज चौहान मगहरा चौराहे पर अपने पिता और छोटे भाई के साथ कपड़े और सब्जी का कारोबार करते थे। पुलिस के अनुसार, धीरज शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर घर से चले गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की और मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चला था। घटना की जानकारी मिलते ही रक्षाबंधन पर मायके गई धीरज की पत्नी सुमन देवी तुरंत ससुराल पहुंचीं। पति की मौत की खबर से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। धीरज की दो बेटियां रिया (10) और अदिति (8) हैं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी शोक से बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की ट्रेन में मौत:मालगाड़ी रिसीव करने जाते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन
    Next Article
    मऊ में 30 फीट ऊंचे पुल से छलांग रहे युवक:तमसा नदी में बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर बना रहे वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment