Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में आबकारी दुकानों पर छापेमारी:नगर मजिस्ट्रेट ने ग्राहकों से की पूछताछ, अवैध वसूली पर नजर

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनजर मऊ में आबकारी विभाग अलर्ट पर है। प्रशासन ने नकली शराब और अवैध वसूली रोकने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस और आबकारी टीम के साथ विभिन्न शराब की दुकानों पर छापेमारी की। रविवार शाम नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, दक्षिण टोला थाना प्रभारी बसंत लाल और आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने मतलूपुर क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप पर स्टॉक की जांच की। इस दौरान दुकानों के बाहर मौजूद खरीदारों से भी पूछताछ की गई। आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने दुकानदारों को एमआरपी से अधिक दाम पर शराब न बेचने की सख्त हिदायत दी। नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर यह छापेमारी की जा रही है ताकि स्टॉक का मिलान हो सके और एमआरपी से अधिक बिक्री न हो। आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने यह भी बताया कि त्योहार को देखते हुए जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले दिन कानपुर के झकरकट्टी ने 96 लाख कमाए:30 हजार यात्रियों ने किया सफर, दिल्ली रूट की बसों ने की सबसे ज्यादा कमाई
    Next Article
    मैनपुरी में मनरेगा बचाओ चौपाल लगी:कांग्रेस ने कहा- मजदूरों की मजदूरी पर ‘कैंची’, गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment